फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम के पास हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अस्थायी अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को एक एक बार फिर से अकबरपुर नगर पालिका परिषद की टीम ने अभियान चलाया। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा के निकट चले अभियान के दौरान लगभग छह अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह, सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौर्य की टीम शिवबाबा धाम के निकट पहुंची। टीम को देखते हुए ज्यादातर दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। जिन्होंने नहीं हटाया, उन्हें नगर पालिका की टीम ने हटाना शुरू किया। पवित्र शिवबाबा धाम के आसपास चले अभियान के दौरान लगभग छह अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। ईओ ने बताया कि नगर को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर आगे भी अतिक्रमणरोधी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें