राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र के सकसीपुर गांव में बुनकर कुटीर उद्योग के नाम दर्ज सरकारी भूमि को रविवार को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त करा लिया। कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
राजस्व विभाग के अनुसार, सरकारी भूमि पर वर्ष 2007 से मदरसा संचालन के नाम पर अवैध कब्जा था। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने संबंधित कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया था। आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि को खाली कराया।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल, कानूनगो दिलीप चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल आनंद प्रकाश, लेखपाल अंकित व अन्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। (संवाद)