अंबेडकरनगर। राजकीय आईटीआई अकबरपुर में 25 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल होनी चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।