अंबेडकरनगर। ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज वीरसिंहपुर सरैया सया में रविवार को आयोजित रोजगार मेले में 11 युवाओं को काम मिला। मेले का शुभारंभ एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने किया। मेले में कृषि स्नातक 50 युवाओं ने हिस्सा लिया। मेले में केकेडी बायो प्रोडक्ट्स के प्रबंधक सुनील सिंह तथा उनकी टीम के सदस्यों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। उनमें अमर तिवारी, आदित्य कन्नौजिया, सत्येंद्र वर्मा, उमेश पांडेय, रणधीर तिवारी, सुमित मिश्र, नेहा मौर्या, अंजूलता, रवींद्र यादव, कुमुद श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा आदि का चयन किया। इस मौके पर डाॅ. दिव्या पांडेय, विष्णु कांत सिंह, अभिषेक सिंह, ऋषभ देव, ओमकृष्ण, अरुण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।