फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए अन्य विभागों में खोजे जाएंगे कर्मचारी

Fri, 23 May 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्टर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में ऊर्जा क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों व विद्युत आपूर्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। 29 मई से निजी करण के विरोध शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

सभी अधिशासी अभियंताओं को समस्त तैयारियां पूर्ण करने और अन्य विभागों से समन्वय कर काम करने को कहा गया। डीएम ने अधीक्षण अभियंता को तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक कराने का निर्देश दिया, साथ ही स्पष्ट किया कि किसी कार्मिक की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी। संभावित आंदोलन या कार्य बहिष्कार की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर बल देते हुए उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षित मैनपावर, स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं, सेवानिवृत्त विद्युतकर्मियों व पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग जैसी तकनीकी एजेंसियों से कार्मिक चिह्नित कर स्टैंडबाय पर रखने को कहा।
डीएम ने सभी विभागों को समय से पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता आशीष यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें