फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बुलंद की हक की आवाज

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जल निगम कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच माह से वेतन न मिलने तथा मृतक आश्रितों को बीते दो वर्ष से नौकरी न मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जलनिगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर हक की आवाज बुलंद की। कहा गया कि जलनिगम के कर्मचारी विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी कि यदि 22 फरवरी तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ जिलाध्यक्ष वकार हुसैन ने कहा कि जलनिगम के कर्मचारियों की मुश्किलों को दूर करने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। बीते 5 माह से जलनिगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। वेतन भुगतान के लिए लगातार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
सतींद्र द्विवेदी, अनूप यादव, अमन यादव, राजेंद्र प्रसाद, राकेश पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, आलोकचंद्र चौबे, शैलेंद्र शुक्ल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिल सकी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2018 से मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं मिल सकी है। नौकरी के लिए वे दर दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। नौकरी न मिलने व पारिवारिक पेंशन न मिलने से संबंधित के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें