फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समाज को संगठित बनाने पर दिया जोर

Sun, 25 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। जय बजरंग इंटर कॉलेज परिसर रामनगर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष और ओम उद्घोष के साथ हुई। इससे पहले छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इन प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अवध प्रांत के संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि समाज की एकता से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने भावनात्मक के साथ-साथ वैचारिक मजबूती पर भी जोर दिया।
कहा कि संगठित समाज राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत आधारशिला होता है। युवाओं से सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। मातृशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें