राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के जोल्हापुर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जहांगीरगंज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सपा नेता राम प्रसाद यादव ने संगठन की मजबूती और ब्लॉक कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। ब्लॉक कमेटी के गठन में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही मजबूत कमेटी का गठन किया जा सकता है। संगठन एक ऐसी कड़ी है जिस पर चुनाव की पूरी जिम्मेदारी रहती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।