फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना अनुमति काटे 15 सागौन के पेड़, एफआईआर

Tue, 10 Mar 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिना वन विभाग की अनुमति के 15 सागौन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अकबरपुर के पहितीपुर क्षेत्र के औरंगनगर गांव में हुई। बीट प्रभारी राधेश्याम को सोमवार को सूचना मिली कि औरंगनगर में अवैध तरीके से सागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं। जांच में पाया कि गांव निवासी कालिका तिवारी ने अपने खेतों में सागौन के पेड़ लगा रखे थे। इन पेड़ों को ठेकेदार नफीस अहमद को बेच दिया था। इसके बाद ठेकेदार नफीस अहमद ने वन विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति लिए बिना ही इन 15 पेड़ों को कटवा दिया। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें