फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार दूर करें

Sun, 22 Nov 2015 10:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता नंदकुमार तिवारी राना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त मनमानी व भ्रष्टाचार को लेकर प्रभावी संघर्ष करें और पीड़ित लोगों को न्याय व उनका हक दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


तहसीलों, थानों व ब्लाकों में गरीबों व पात्रों की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए राना ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने जिले में प्रमुख मार्गों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस तरफ ध्यान देने की किसी को सुध ही नहीं है।

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बदतर हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने हिंदूवादी नेता अशोक सिंघल के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर बसंतलाल राजभर, विजयशंकर श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, महेंद्र पटेल, अमरजीत वर्मा, शिवरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें