फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी में 13 पर केस दर्ज

Wed, 26 Aug 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार पूर्वाह्न फैजाबाद से विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने वीके वर्मा के नेतृत्व में जेई नेवादा धीरेंद्र कुमार व अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पूर्व में बकाया के चलते कनेक्शन काटे जाने के बाद भी गांव निवासी मिठाईलाल, वंशराज, इंद्रजीत, रमेश व रामसेवक ने बगैर विभाग को सूचित किए कनेक्शन जोड़ रखा था। इसके अलावा गांव के ही जयप्रकाश, नीरज व रामअवध बिजली चोरी करते पकड़े गए।

यहां से टीम इसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव पहुंची, तो यहां भी बकाए में कनेक्शन कटने के बाद भी संतोष, लालचंद्र, अरविंद, शकुंतला व राजनाथ बिजली का प्रयोग करते मिले। इस पर जेई धीरेंद्र कुमार ने सभी 13 के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए जैतपुर थाने में तहरीर दी। एसओ ओपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें