फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चंदनपारा गांव की बिजली आपूर्ति दस दिनों से ठप

विज्ञापन
अकबरपुर के जमुनीपुर के चंदनपारा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आंधी-पानी से बाधित बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने का बिजली विभाग दावा कर रहा है, लेकिन जमुनीपुर के चंदनपारा गांव में 12 घरों की बिजली 10 दिन से गुल है। आंधी के दौरान अकबरपुर दक्षिणी-पश्चिमी फीडर से जुड़े गांव में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुशील अग्रहरि, राम आशीष, तेजप्रकाश, राम अकबाल गुप्ता, जगदेव और नूर आलम समेत अन्य लोगों ने बताया कि 10 दिन से बिजली न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। विभाग के अनुसार बसखारी, जहांगीरगंज और आलापुर के 15 गांवों में शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
वहीं, बृहस्पतिवार शाम छह बजे महरुआ जाने वाली 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बंद हो गई। रात 8:15 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात 10 बजे रोस्टिंग के कारण फिर बिजली चली गई। करीब डेढ़ बजे आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आदमपुर के आनंदनगर में बुधवार को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घरों की बिजली गुल है। उपभोक्ताओं ने इसे ठीक कराने की मांग की। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल है। फॉल्ट होने पर संबंधित बिजलीघर को सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन

चौपाल में भी उठी बिजली की समस्या : भीटी के पिंगरियावां गांव में शुक्रवार को भाजपा विधायक धर्मराज निषाद की चौपाल में ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था, चकमार्ग, आवास और आपदा अनुदान से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें