फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सात घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली आपूर्ति

Mon, 08 Dec 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा के मुबारकपुर बिजली उपकेंद्र के 30 गांवाें की बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रही। इस बिजली घर के सुलेमपुर फीडर के इस्माइलपुर बेलदहा में रविवार रात दो बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिसके बाद सुलेमपुर, अजमेरी बादशाहपुर, फूलपुर, इस्माइलपुर, हजलपट्टी, रामपुर बेनीपुर, हीरापुर, जल्लापुर सहित करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की, इसके बाद सोमवार सुबह आठ बजे बिजली कर्मियों ने फाॅल्ट को खोजा और सुबह 9:30 बजे फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें