फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल

Tue, 23 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में बिजली का फाल्ट ठीक करता बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। केबल जलने, फ्यूज उड़ने और ओवरलोड के चलते बिजलीघरों के बार-बार ट्रिप होने से शहर सहित 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। रात से लेकर दिन तक चली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जागने को मजबूर रहे।
विज्ञापन



सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे अकबरपुर के पटेलनगर वार्ड में भूमिगत केबल जल जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद वैकल्पिक लाइन से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कई मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। मंगलवार सुबह केबल बदलने के बाद करीब नौ बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।


इसी बीच मंगलवार सुबह आठ बजे मीरानपुर मोहल्ले में फ्यूज जलने से सीएचसी मीरानपुर सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली न रहने से अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति सुबह लगभग 11 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन



समस्या यहीं नहीं थमी। सुबह 11 बजे 132 केवी उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में ब्रेकर बदलने के लिए शटडाउन लिया गया, जिससे उससे जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। नाका चुंगी, मिर्जापुर, तमसा मार्ग, शिवबाबा, महरुआ, बेवाना समेत अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रही। दोपहर एक बजे कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।


उधर सोमवार रात ओवरलोडिंग के कारण बिजलीघरों के बार-बार ट्रिप होने से हालात और बिगड़ गए। रात साढ़े आठ बजे साउथ वेस्ट फीडर बंद हो गया, जबकि 9:20 बजे टाउन बिजलीघर ट्रिप कर गया। इसके बाद सदरपुर फीडर को भी करीब एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा। आधी रात को कुर्की बिजलीघर भी ओवरलोड के कारण ठप हो गया, जिससे कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया।

अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जहां भी फाल्ट की सूचना मिल रही है, उसे तत्काल ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या सामने आ रही है।


नहीं कम हो रही तपिश, 40 डिग्री पर बना रहा तापमान
अंबेडकरनगर। जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। मंगलवार को भी लोगों को भीषण उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे दिनभर लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी तथा लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। शुक्रवार के बाद बारिश होने से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें