फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाहन से टूटे बिजली के पोल, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। हैदरगंज मार्ग स्थित नाउ का पूरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूट गए। दुर्घटना में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्युत विभाग को नुकसान पहुंचा और गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भीटी के अवर अभियंता प्रवेश कुमार यादव के मुताबिक घटना 22 नवंबर की रात की है। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो खंभों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इंस्पेक्टर कृष्ण बली सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन का पता चलने पर संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें