फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साढ़े तीन करोड़ से सुधरेगी दो नगर पंचायतों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में साढ़े तीन करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बेहतरी होगी। यहां नई लाइन बनाने व जर्जर विद्युत तारों को बदलने के साथ ही कुल 30 टांसफाॅर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। बिजली विभाग यह सभी कार्य जल्द शुरू कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में नागरिक सुविधाओं को तेजी से बढ़ाने की कार्य योजना सामने दिखने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में शामिल रहे इन दोनों इलाकों को बीते दिनों ही निकाय का दर्जा मिला है। दोनों बाजारों के अलावा लगभग एक दर्जन गांव नगर क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। जहांगीरगंज में 17 व राजेसुल्तानपुर में 15 वार्ड हैं। जहांगीरगंज की कुल आबादी लगभग 40 हजार जबकि राजेसुल्तानपुर की आबादी लगभग 30 हजार है।
दोनों नए निकाय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बेहतर सुविधा दिलाने के लिए आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने सदन में आवाज भी उठाई थी। इस बीच बीते दिनों शासन ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन करोड़ 39 लाख रुपये मंजूर कर दिए। इसमें से 185 लाख रुपये की लागत से जहांगीरगंज में जबकि 154 लाख रुपये से राजेसुल्तानपुर में कार्य कराए जाएंगे। बिजली आपूर्ति सुधार के लिए 30 ट्रांसफॉर्मरों को उच्चीकृत करने के साथ ही 40 किमी. से अधिक की दूरी में नई लाइन बिछाने व जर्जर विद्युत लाइन को बदलने का काम होगा।
विज्ञापन


लोगों ने किया स्वागत
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के निर्णय का स्वागत करते हुए तेजी से काम शुरू कराए जाने पर जोर दिया। राजेसुल्तानपुर निवासी मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह ने कहा कि तेजी से काम शुरू कराया जाए। निश्चित रूप से इन सब कार्यों से बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल सकेगी। जहांगीरगंज के अभिषेक त्रिपाठी व संजय शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था की क्षेत्र को जरूरत थी। कुछ नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएं। बिजली उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि भी कराई जाए।

जल्द शुरू होंगे काम
बिजली आपूर्ति की बेहतरी के कार्य जल्द शुरू करा दिए जाएंगे। इससे बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी। लोगों को जल्द बिजली संबंधी समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। - एचपी मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें