फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे ठप रही दो मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर में केबल जलने से दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे ठप रही। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों की लापरवाही के चलते नागरिकों को पेयजल से लेकर रूटीन के कामकाज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका को पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर लगाने पड़े।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति के लगातार बदहाल रहने पर डीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उधर, अकबरपुर के टाउन फीडर से जुड़ी अंडरग्राउंड केबल लगाने का काम पूरा कर शनिवार देर शाम आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति फिर से टाउन फीडर से बहाल कर दी गई।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर के मोहल्ला पंडाटोला में बंच कंडक्टर केबल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जल गई। नतीजा यह हुआ कि इससे न सिर्फ पंडाटोला, बल्कि मुरादाबाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। संबंधित मोहल्लों के नागरिकों ने इसकी जानकारी पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिम्मेदार गड़बड़ी को दूर करने के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके। नतीजा यह हुआ कि उमस भरी गर्मी में दोनों मोहल्लों की लगभग 15 हजार आबादी को पूरी रात बिजली नहीं मिल सकी। गड़बड़ी को शनिवार दोपहर बाद दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। ऐसे में संबंधित मोहल्लों के नागरिकों को करीब 24 घंटे बगैर बिजली के रहने रहना पड़ा।
नहीं चल सके तीन सबमर्सिबल
जिन दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हुई थी, वह दोनों मोहल्ले कुछ ऊंचाई पर हैं। इसके लिए घर-घर तक पानी पहुंच सके, इसके लिए तीन स्थानों पर सबमर्सिबल लगाए गए हैं, जो ओवरहेड टैंक से निकलने वाले पानी को प्रेशर देकर घर तक पहुंचाते हैं। गड़बड़ी के चलते इन तीनों मोटरों का संचालन नहीं हो सका। इससे लोगों के समक्ष पानी की किल्लत हो गई। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने इन दोनों मोहल्लों में पानी का टैंकर भेजा।
उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
पंडाटोला के गोलू व सुषमा देवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से नागरिकों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। यदि समय रहते गड़बड़ी को दूर कर दिया गया होता, तो इस प्रकार की समस्या न होती। विपिन व आनंद ने कहा कि नागरिकों को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए डीएम को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन

दूर की गई गड़बड़ी
पंडाटोला में बंच कंडक्टर केबल फुंकी थी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी को दूर किया। शनिवार दोपहर तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विवेक कुमार मिश्र, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें