फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान

Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 33 हजार केवीए के बिजली घर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की आपूर्ति रविवार को चार घंटे तक बाधित रही। विभाग ने इसकी पूर्व में सूचना दी, लेकिन बड़ी आबादी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को नहाने से लेकर पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। निर्धारित समय के एक घंटे विलंब से आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगोंं ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली विभाग 15 फरवरी तक अभियान चलाकर बिजलीघरों की मरम्मत समेत अन्य कार्य कराने में जुटा है। इसी क्रम में रविवार को बिजलीघर से जुड़े कांशीराम आवास, जोलहिया, सेखपुरा, राबीबहाउद्दीनपुर, रगड़गंज विजय, कमालपुर, कटरिया याकूबपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत अन्य मोहल्लों की 30 हजार आबादी की बिजली सुबह 10 बजे गुल हो गई, जो दोपहर एक बजे के बाद आई। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि अनुरक्षण का कार्य 15 फरवरी तक कराया जाएगा। इसके चलते आगे भी आपूर्ति बाधित रहेगी और पूर्व में उपभोक्ताओं की इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें