फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली कनेक्शन दिया नहीं, भेज दिया हजारों का बिल

Tue, 05 Sep 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना भीटी तहसील परिसर में मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष रीता देवी ने कहा कि सया के मजरे गुलाब शाह का पूरा में मीटर लगाने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। इसके बाद भी लोगों के नाम 10 से 15 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया है। इससे परेशान लोग उपकेंद्र व अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजदूर हैं।
उन्होंने कहा कि मदारभारी, भीटी व अन्य गांवों के किसानों की समस्याओं की शिकायत करने के बाद उनका निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। इससे किसानों को भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रामसूरत विश्वकर्मा, भूपति सिंह, सती प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें