फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मयंक, नीलम व अनुपमा के नवाचार पुरस्कृत

Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। आलापुर के गोपालपुर स्थित डायट में हुए नवाचार महोत्सव के विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को एक समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक स्तर पर मयंक गुप्ता, उच्च प्राथमिक स्तर पर नीलम पाल और माध्यमिक स्तर पर अनुपमा सिंह को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग कर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्हें खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देकर उनका लर्निंग स्तर बढ़ाना होगा। एक दिन पहले डॉयट में हुए नवाचार महोत्सव के आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश ने बताया कि बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय बगिया के मयंक गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। प्राथमिक विद्यालय छांगुरपुर मिश्रौलिया के निलेश तिवारी को दूसरा स्थान मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरपुर की नीलम पाल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय स्तर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर की अनुपमा सिंह को प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर की विभा सिंह को दूसरा स्थान मिला। डायट प्राचार्य बृजेश उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के भविष्य को निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकाें पर है। इस कार्य को उन्हें बेहतर ढंग से करना होगा। इस दौरान व बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, बीना चौधरी, राकेश कुमार, अब्दुल फैजान, रामसूरत, श्यामबिहारी बिंद, डॉ. कृष्ण, डॉ. मोहम्मद अफजल चआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें