फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन आम जन को सुचारु विद्युत आपूर्ति का दावा तो बढ़ चढ़कर करता है, लेकिन उन दावों को पूरा करने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। मौजूदा समय में भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। ऐसे में विद्युत कटौती से के चलते ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जर्जर हो चुके तारों व ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों के सहारे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने वाले पावर कारपोरेशन रोस्टर के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जो बिजली उपभोक्ताओं को मिलती भी है उसमें भी बार बार ट्रिपिंग होती रहती है।

सुचारु विद्युत आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा स्थानीय गड़बडिय़ां हैं। जर्जर हो चुके तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर भी फुंकते रहते हैं।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से एक तरफ जहां लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है वहीं शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के इस रवैये लोगों में आक्रोश है।

अकबरपुर के सत्यप्रकाश व दीपकुमार ने कहा कि बिजली दर में वृद्धि तो आए दिन कर दी जाती है, लेकिन विद्युत उपकरणों को बदलने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव व शिक्षक संजय पांडेय ने कहा कि पावर कारपोरेशन को उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए गंभीर होना चाहिए।

अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में आए दिन जर्जर हो चुके तार के टूटने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। तार बदले जाने की मांग के बावजूद पावर कारपोरेशन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर कुछ युवक कृष्णानगर कालोनी से बीते शनिवार को केबिल का बंडल उठा लाए।

सूचना के बाद विभागीय कर्मचारियों ने सोमवार को पहुंचकर केबिल खींचने का काम तो शुरू किया, लेकिन आरोप है कि एक दिन बाद ही काम रोक दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया। गुरुवार देर शाम प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रेहान जैदी व वकार हुसैन यासिर ने कहा कि इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही ही कहा जाएगा कि केबिल उपलब्ध होने के बाद भी उसे खींचने का कार्य नहीं किया जा रहा है। नतीजा यह है कि जर्जर हो चुके तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। इससे आपूर्ति में बाधित हो जाती है। शीबू रिजवी व वसी हसन ने कहा कि यदि शीघ्र ही केबिल नहीं खींची गई, तो मार्ग जाम किया जाएगा। इस दौरान अफरोज, वसी हसन, कमर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें