भीटी (अंबेडकरनगर)। करंट की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की जान चली गई। यह हादसा क्षेत्र के खजुरी में हुआ। गांव निवासी सच्चिदानंद दुबे (18) सोमवार सुबह कमरे में रखे पंखे को हटा रहा था। वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में सच्चिदानंद बुरी तरह झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों उसे पंखे से अलग किया। गंभीर हालत में उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।