फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इन्वर्टर ठीक करते समय लगा करंट, कपड़ा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
दीपचंद अग्रहरि।फाइल फोटो
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर बाजार के कपड़ा व्यवसायी दीपचंद अग्रहरि (34) बृहस्पतिवार देर रात घर में इन्वर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। छोटे भाई की शादी के महज तीन दिन बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विज्ञापन

मूल रूप से नरकटा गांव निवासी दीपचंद रामनगर बाजार के सिपाह इलाके में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। 20 अप्रैल को छोटे भाई की शादी के बाद परिवार गांव में ही रुका हुआ था। शादी की पूरी जिम्मेदारी दीपचंद ने स्वयं संभाली थी और सभी तैयारियों की निगरानी की थी। बृहस्पतिवार को दुकान का कार्य समाप्त कर वह अकेले कमरे पर लौटे। रात करीब 10:45 बजे इन्वर्टर से बिजली न आने पर वह घर की बिजली लाइन ठीक करने लगे तभी करंट की चपेट में आ गए।
शोर सुनकर अन्य किरायेदार मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर सुनकर पत्नी और बहन की हालत बार-बार बिगड़ रही थी, जबकि परिजन शोक में डूबे रहे। अस्पताल परिसर में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शुक्रवार को तरौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

g परिवार का सहारा थे दीपचंद : दीपचंद अग्रहरि अपने भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार का सहारा थे। वह खेती-बाड़ी के साथ कपड़े का व्यवसाय करते थे। उनके तीन छोटे भाई अभिषेक, प्रेमचंद और अरुण व्यवसाय में उनका हाथ बंटाते थे। परिवार में पत्नी पिंकी अग्रहरि, मां अनीता देवी, पिता कृष्ण मोहन, बहन और दो बच्चे हैं। छह साल की बेटी जाह्नवी पहली कक्षा में पढ़ती है, जबकि नौ साल का बेटा देवांश तीसरी कक्षा का छात्र है।
व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक : दीपचंद अग्रहरि रामनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि के चचेरे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता समेत कई व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, विमल जायसवाल, दिलीप चौरसिया, ओमप्रकाश अग्रहरि, संतोष कुमार, बदरुल इस्लाम, हेमंत, मंत राम यादव, बलिराम गौतम सहित कई लोगों ने दुख जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, विधायक त्रिभुवन दत्त, भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें