फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में करंट की चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारवालों के अनुसार, जिला सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के हालापुर निवासी गुलाबपत्ती (50) पत्नी सत्यदेव शुक्रवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच वह कूलर हटाने लगी, जिसमें करंट उतरा था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी महिला कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट से झुलस गई। परिवारीजनों के अनुसार, कटेहरी निवासी शीला (32) पत्नी सौरभ गुरुवार देर शाम कपड़े प्रेस कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें