अंबेडकरनगर के अकबरपुर में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष के चुनाव में विजयी प्रत्याशी के साथ भाजपा नेत?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भूमि विकास सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में अकबरपुर, टांडा व जलालपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बुधवार को हुए चुनाव में भूमि विकास सहकारी बैंक अकबरपुर के अध्यक्ष पद पर रामबक्श सिंह, टांडा में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी व जलालपुर में अशोक उपाध्याय अध्यक्ष चुन लिए गए।
पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे सहकारिता क्षेत्र में और ज्यादा मजबूती मिलेेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों का अधिकाधिक भला किया जाएगा। सहकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी।