फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
लल्ली देवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। बसखारी के कौडाही नहर मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कौडाही निवासी लालती देवी (67) शुक्रवार को खेत से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। शाम करीब 5:30 बजे वह लहटोरवा-कौडाही नहर मार्ग पर घर से कुछ दूरी पर पहुंची थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बसखारी ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
लालती देवी की मौत से पति नंदू निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। बुढ़ापे में पत्नी का साथ छूटने से वह बेसुध हो गए। दंपती की चार संतानों में से तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी। सबसे छोटे बेटे सुनील का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गृह प्रवेश में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के मुंडेहरा निवासी अनीता देवी (52) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुकुल बाजार के टड़वा गांव में अपनी बुआ के घर आयोजित गृह प्रवेश के भंडारे में शामिल होने पैदल जा रही थीं। इसी दौरान शुकुल बाजार के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
टक्कर लगने से अनीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने आननफानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनीता देवी के पति कुबेर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी सविता (21), अंजलि (18), काजल (15) और ऋषभ (12) का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

लल्ली देवी (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें