फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब में गिरने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
आलापुर के लाडिलापुर गांव में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के लाडिलापुर गांव में रविवार देर रात घर के सामने स्थित तालाब में गिरने से रामआसरे पाल (60) की मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामआसरे पाल किसी काम से घर के बाहर निकले थे। इसी दौरान, वे अपने घर के सामने बने तालाब में गिर गए। परिजनों ने उन्हें तालाब में गिरा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल रामआसरे पाल को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, रामआसरे पाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था।
रामआसरे पाल की पांच संतानें हैं, जिनमें चार पुत्रियां और एक बेटा अजय पाल शामिल हैं। तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जबकि एक पुत्री का विवाह अभी बाकी है। इकलौता बेटा अजय पाल दिल्ली में नौकरी करता है और अविवाहित है। पति की मौत के बाद पत्नी सुभागी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें