फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को लगा धक्का, मौत

विज्ञापन
 रामअचल- फाइल फोटो-
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में रविवार रात नशे में बेटे और पट्टीदार में कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय राम अचल धक्का लगने से गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक राम अचल की बहू श्यामपत्ती देवी ने बताया कि उनके पति छोटू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनके ससुर राम अचल (65) घर पर ही रहते थे। रविवार शाम छोटू मजदूरी के बाद शराब पीकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ताऊ के बेटे पप्पू से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया और छोटू को घर भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर आने के दौरान पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार उत्तम चारपाई पर बैठकर भोजन कर रहे थे। आरोप है कि छोटू ने नशे के चलते रास्ते में उल्टी कर दी, जिस पर उत्तम और छोटू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे राम अचल को धक्का लग गया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजनों ने रात करीब 10 बजे स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने राम अचल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत धक्का लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सदमे में परिवार
श्यामपत्ती देवी ने बताया कि उनके परिवार में चार बच्चे हैं। इनमें रागिनी (15), रूपाली (13), अनमोल (10) और अनुराग (7 ) हैं। पति मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वृद्ध की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें