फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या से लौटे वृद्ध को हुआ मलेरिया, इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/कटेहरी। कटेहरी ब्लॉक स्थित चनहा पकड़ी गांव निवासी एक वृद्ध में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष निगरानी शुरू कर दी है। वृद्ध अयोध्या में रहकर टाइल्स लगाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बुखार आने पर वह गांव लौट आया। शुक्रवार को परिजन उसे जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर पहुंचे, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आई। मामले की जानकारी मिलते ही शनिवार को सीएचसी कटेहरी के अधीक्षक डॉ. अंकुश वर्मा स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने संक्रमित के आसपास रहने वाले लोगों के रक्त नमूने लेकर जांच की, हालांकि अन्य कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। एडीओ पंचायत दुर्गा पांडेय ने ग्राम विकास अधिकारी मांडवी उपाध्याय को नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
g अब तक नौ मामले सामने आ चुके : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक मलेरिया के नौ मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक मरीज सक्रिय है। वहीं डेंगू के 20 मरीज मिल चुके हैं,।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें