फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खड़ंजा-नाली विवाद के दौरान वृद्ध की मौत, पुत्र ने पुलिस पर लगाए आरोप

Thu, 01 Jan 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज के अशरफाबाद में बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने से वृद्ध की मौत के बाद मौके पर पहुंची प
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के अशरफाबाद में बृहस्पतिवार को खड़ंजा लगाने के लिए हुए विवाद के बाद वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मामले में परिजनों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र प्रह्लाद विश्वकर्मा ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उनके घर के बगल उनकी आबादी की भूमि में ग्राम प्रधान की ओर से जबरन नाली और खड़ंजा का निर्माण कराया जा रहा था। पिता राम बुझारत विश्वकर्मा(75) ने इसका विरोध करते हुए काम रुकवाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान ने दो पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उनके पिता को धमकी दी और जबरन धक्का दे दिया। इस घटना से पिता भयभीत हो गए और कुछ देर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। घटना के बाद परिजन वृद्ध को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में उसे स्वीकार नहीं किया गया। बाद में चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव का कहना है कि मृतक पहले से ही दिल के मरीज थे। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें