फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या, शराब के नशे में सामान के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 14 Sep 2026 09:25 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में बांस से पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या कर दी गई। शराब के नशे में सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दो नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रामकिशुन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को बांस से पीट-पीटकर चिकन दुकानदार की हत्या कर दी गई। बचाने आए युवक को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार की है। यहां शराब की दुकान के पास क्षेत्र के ही कुर्की महमूदपुर निवासी रामकिशुन छप्पर डालकर चिकन की दुकान चलाते थे। आरोप है कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे खपुरा निवासी डब्बू यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। 

सामान के लेनदेन को लेकर रामकिशुन से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर डब्बू व उसके साथियों ने छप्पर में लगा बांस उखाड़कर रामकिशुन पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे बसंतलाल को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर रामकिशुन को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि डब्बू यादव, पवन मौर्या समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें