फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे वृद्ध की पीटकर हत्या, खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन

Thu, 12 Mar 2026 06:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी गई। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। फिलहाल, हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसपी अभिजीत आर शंकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार रात ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह परिजन खेत पहुंचे तो चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


घटना हंसवर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग बहाऊ की हत्या की गई है। गांव निवासी अजीत के मुताबिक, उनके बाबा बहाऊ बुधवार शाम खाना खाने के बाद रोज की तरह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में सोने चले गए थे। 

सुबह करीब 6 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां ट्यूबवेल के कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। कुंडी खोलकर जब परिजन अंदर पहुंचे तो चारपाई पर बहाऊ का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। खून बह रहा था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और सीओ टांडा शुभम कुमार पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार करके हत्या किए जाने की आशंका है। एसपी ने परिजनों से बातचीत कर हत्या की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पोते अजीत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें