फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसोें में अधेड़ की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के महमूदपुर सलाहपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह (55) शनिवार की रात अंबेडकरनगर जनपद में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। बताया जाता है कि बाइक से रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर महरुआ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे।
उधर, बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी राधिका देवी (45) रविवार को सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईँ। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी राजेंद्र (32) सुबह दवा लेने के लिए अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी रणजीत (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें