फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के निमटनी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बुजुर्ग के घायल होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई। एसडीएम जलालपुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि डायल 112 व एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया। इसके बावजूद टीम काफी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी चौथी (60) शनिवार को अपराह्न साइकिल से कहीं जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे थे, इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार डायल 112 पुलिस टीम व एंबुलेंस को दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद टीम समय से नही पहुंची। काफी देर बाद जब डायल 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पर कटका थाना प्रभारी विजय तिवारी निमटनी गांव पहुंचे तो वहां ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, बल्कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्षतिग्रस्त करने लगे। इस बीच घटना की सूचना पर एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडेय गांव पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें