फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकादशी आज, सजीं दुकानें

Sat, 21 Nov 2015 10:22 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में जगह जगह गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंदी की दुकानें सज गई, जिसकी लोगों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन


एकादशी पर्व को लेकर शनिवार को लोगों ने बढ़ चढ़कर आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी की। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में पर्व के मुख्य सामग्री गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की दुकानें सज गईं।

अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर गन्ना, सिंघाड़ा व शकरकंद की खरीददारी करने के बाद नगर के संतोष, दीपक व जगदीश ने बताया कि एकादशी पर्व वे पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। शहजादपुर में व्रत संबंधित सामग्रियों की खरीददारी करने पहुंची रीना, पूजा व मोनी ने कहा कि दिनभर व्रत रखने के बाद वे देर रात घरों में सूप पीटती हैं, इसके बाद उसे तोड़कर नदी में फेंक देते हैं।
विज्ञापन


उधर पर्व के मद्देनजर पंचकोसी परिक्रमा की भी तैयारियां एक दिन पूर्व कर ली गईं। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को परिक्रमा मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर पंकज ने बताया कि परिक्रमा पवित्र श्रवणक्षेत्र से प्रारंभ होती है, जो शिवबाबा, अकबरपुर, शहजादपुर, पहितीपुर मार्ग होते हुए श्रवणक्षेत्र पहुंचकर संपन्न होता है। बताया कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें