फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत आठ को सांप ने डसा

Sat, 27 Jun 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव की रीना बानो (16) पुत्री शाह मोहम्मद शुक्रवार देर शाम घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के भगवान डीहा गांव की प्रीति वर्मा (17) पुत्री अनंतराम को भी शुक्रवार देर शाम घर में काम करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी जीतेंद्र (25) पुत्र रामचंदर को शुक्रवार देर शाम खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर होने लगी। इस में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी मोहम्मद इमरान (21) पुत्र मोहम्मद फैजान शनिवार भोर खेत गया हुआ था।

इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लाहपुर गांव निवासी उमेश (30) पुत्र अंभुजा प्रसाद शुक्रवार देर शाम शौच के लिए बाहर गया था। लौटते समय उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी रामचरित्र (50) पुत्र वंशराज को भी शुक्रवार देर शाम खेत की सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर गांव निवासिनी सिंधू (23) पुत्र मंतराम शनिवार भोर में घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।

इसी जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर गांव निवासिनी जयश्री (42) पत्नी प्रदीप शनिवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसमें प्रीति की हालत गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें