फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसपी प्राची सिंह ने बुधवार देर शाम सात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। कस्बा चौकी अकबरपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह को बिड़हर चौकी जहांगीरगंज का प्रभारी बनाया गया है। किछौछा चौकी बसखारी के प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश यादव को एनटीपीसी चौकी इब्राहिमपुर भेजा गया है। वहीं, एनटीपीसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गौतम को किछौछा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक आदर्श सिंह को कस्बा चौकी अकबरपुर का प्रभारी बनाया गया है। मुख्य आरक्षी अनीश कुमार सिंह को राजेसुल्तानपुर से सम्मनपुर, मुख्य आरक्षी गौरव सिंह को पुलिस लाइन से अकबरपुर तथा आरक्षी बृजेश कुमार यादव को आलापुर से इब्राहिमपुर भेजा गया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्थानांतरण किए गए। इसमें चंद घंटे पहले स्थानांतरित किए गए विकास गौतम को प्रभारी मेडिकल चौकी अलीगंज स्थानांतरित किया गया। यहां तैनात रवीश कुमार यादव को प्रभारी चौकी किछौछा भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें