फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत आठ घायल

Wed, 13 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत रूढ़ा गांव निवासी नूरआलम (27) पुत्र मोहम्मद अली व अरमान (21) पुत्र इश्तियाक मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, अरमान की हालत गंभीर है।

वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत आसमानपट्टी गांव निवासिनी शीला (30) पत्नी बच्चासिंह बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत रामापरा गांव निवासी संजय (50) पुत्र रमेश मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय बसखारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत बाहरपुर गांव निवासी रामबोध (62) पुत्र रामअछैबर बुधवार सुबह साइकिल से महरुआ जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी इश्तियाक (24) पुत्र महबूब बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र के छज्जापुर गांव निासी महबूब (18) पुत्र अंसार अहमद बुधवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जैतपुर थाना अंतर्गत मखदूमनगर गांव निवासी मनोज (35) पुत्र श्यामलाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें