फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधारने की कवायद शुरू

Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बुधवार को अकबरपुर नगरपालिका के सभागार में बैठक करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरपालिका परिषद के कार्यालय सभागार में बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर प्रभारी अधिशासी अधिकारी (न्यायिक मजिस्ट्रेट) विशाल कुमार सारस्वत व मंडल जिला कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडेय की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों की बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने वार्डों में नियमित सफाई कूड़ा कलेक्शन, शौचालयों की साफ सफाई, मरम्मत कार्य, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कूड़े का पृथक्करण किए जाने के निर्देश दिए। यलो स्पॉट, रेड स्पॉट स्थलों का चिह्नीकरण व साफ-सफाई, धुलाई के साथ-साथ पेंटिंग कार्य व संकेतकों के बारे में जानकारी ली। मलिन बस्तियों की साफ सफाई, पार्क, नदियों, तालाबों व घाटों की साफ सफाई कराए जाने पर चर्चा हुई। इस दौरान गार्बेज पॉइंट का साफ कराने, सौंदर्यीकरण कार्य, आरआरआर सेंटर, एमआरएफ सेंटर, एफएसटीपी व सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन सेंटर का नियमित संचालन की जानकारी दी गई। बैठक के बाद मंडल कार्यक्रम प्रबंधक ने मिर्जापुर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यों का निरीक्षण भी किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक अनूप सोनकर, रवि उपाध्याय स्वच्छता प्रभारी इसराइल, ओमप्रकाश सुमन, आशीष शुक्ल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें