फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से छुटकारे के लिए तय होंगे ई-रिक्शा रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर अब ई-रिक्शा के लिए अलग रूट का निर्धारण होगा। यात्रियों की सहूलियत को इसके लिए कलर कोड भी तय होंगे। इसके साथ ही आटो व ई-रिक्शा के लिए विधिवत अलग अलग स्टैंड बनाने के साथ ही सभी वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाना भी जरूरी होगा। यह निर्देश डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिया। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि अकबरपुर नगर में बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी। इसके लिए प्रशासन की अगुवाई में सभी जिम्मेदार विभागों के अफसरों की एक समन्वयन समिति भी गठित होगी। बैठक में बताया गया कि शहर में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे शहर में संचालित ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ने से ही जाम की स्थिति बन रही है।
इस पर डीएम ने निर्देशित किया कि ऐसे में सभी के हितों को देखते हुए ई-रिक्शा के संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से अलग रूट निर्धारित कराया जाए। साथ ही ऑटो व ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए अलग स्टैंड की व्यवस्था कर इसे पूरी तरह से व्यवस्थित बनाया जाए। स्टैंड से इतर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी दंडात्मक कार्रवाई भी तय की जाए।
विज्ञापन

बिना फिटनेस स्कूली वाहन पर केस, लाइसेंस भी निरस्त
बैठक में बताया गया कि जिले में 428 स्कूली वाहनों की फिटनेस पूरी होना अभी बाकी है। इन वाहनों का पंजीयन फिलहाल निलंबित है। डीएम ने निर्देश दिया कि यदि ऐेसा कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ लगाता मिले तो मौके पर ही चालक व वाहन मालिक पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कर वाहन को समीप के पुलिस थाने में खड़ा करा दिया जाए। इतना ही नहीं ऐसे वाहन के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर स्कूल प्रबंधन पर भी करवाई तय की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ और एआरटीओ से कहा कि वह सभी तहसीलों में वाहन स्टैंड और जाम को लेकर नियमित तौर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
चिह्नित होंगे दुर्घटना बाहुल्य स्थान
डीएम ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिह्नित कर वहां पर सावधानी से वाहन चलाने का बोर्ड लगाए जाने और टेवल टॉप टाइप स्पीड ब्रेकर बनाने को भी निर्देशित किया। कहा कि सभी विद्यालयों के सामने जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के साथ ही सूचनात्मक बोर्ड लगाने का कार्य भी पूरी प्राथमिकता पर कराया जाए। साथ ही हादसों को रोकने के लिए ट्रैक्टर, ट्रैक, ऑटो, ई-रिक्शा, बस, माल वाहन आदि में आगे पीछे रिफ्लेक्टर का प्रयोग भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए सघन अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें