फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण पुतला दहन के साथ आज मनाया जाएगा दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दशहरा पर्व का उल्लास आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दिखेगा। 15 से लेकर 40 फीट तक के रावण का पुतला दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया जाएगा। विभिन्न रामलीला समितियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रावण पुतला दहन से पहले राम रावण युद्ध का मंचन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में मेलों का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

विजय दशमी पर्व को लेकर विभिन्न रामलीला समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्रीराम लीला संचालक सांस्कृतिक मंडल गांधीनगर के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ने बताया कि इल्तिफातगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास 20 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे।
शहजादपुर के रामलीला मैदान में भी रावण पुतला दहन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। टांडा के चौक में आयोजित हो रही रामलीला के बाद रावण वध मेला कार्यक्रम अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में होगा। यहां पर रावण का 25 फीट, कुंभकरण का 22 फीट व मेघनाथ का 18 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।
विज्ञापन

महामंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया कि इस बार नए अंदाज में रावण दहन व आतिशबाजी होगी। इसके लिए पदाधिकारियों ने विशेष तैयारी की है। किछौछा रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष ओमकार गुप्त ने बताया कि इस बार 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। पहले राम रावण युद्ध होगा। रावण वध होते ही पुतले को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
रामलीला समिति जलालपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने बताया कि लगभग 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। राम रावण युद्ध मंचन के बाद पुतले का दहन किया जाएगा। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाए जाने वाले इस उत्सव का गवाह बनाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें