अंबेडकरनगर। आलापुर की एसडीएम रोशनी यादव के विरोध में अब भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।
जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया, जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, प्रांतीय सदस्य हरिकिशोर चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र संयोजक आनंद जायसवाल व अभिषेक निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि आलापुर में तैनात एसडीएम रोशनी यादव सरकारी सेवा में आने से पहले एक पार्टी विशेष की तरफ से सक्रिय रही हैं।
इसी के चलते उनकी ओर से आलापुर में कामकाज के दौरान कुछ खास किस्म के लोगों को वरीयता दी जाती है। ऐसे में इनका स्थानांतरण अविलंब यहां से गैर जनपद किया जाए। साथ ही कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाए। एसडीएम के विरोध में आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने भी लंबे समय से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर रखा है।