फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के दौरान चली लाठियां, छह घायल

Sat, 22 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिनों पहले एक लड़की भाग गई थी। उसको भगाने का आरोप गांव के एक लड़के पर था। हाल ही युवक-युवती दोनो घर आ गए। इस बीच दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज हुआ। मामला आपस में न सुलझने पर दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी शनिवार को सुलह समझौते के लिए गांव पहुंचे थे।

पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी कि इसी बीच विवाद बढ़ गया। पंचायत में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े, और जमकर मारपीट शुरू हो गई। पंचायत में आए लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। बाद में कुछ अन्य ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। मारपीट में एक तरफ से धर्मेन्द्र, रामकेवल, रामपियार व राजाराम को चोटें आयी हैं तथा दूसरी तरफ से से राधे व रामसिंगार घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल लगाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें