फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

Fri, 30 Oct 2015 11:41 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पूजा-अर्चना के बाद बाजार व आस पास के क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं पूजा पंडालों से उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी गईं। नाचते, गाते श्रद्घालु मैंदी घाट सरयू नदी के तट पर पहुंचे। यहां प्रतिमाओं की आरती उतारी गई, इसके बाद सरयू नदी में प्रतिमाएं कर दी गईं।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सुबह श्रद्घालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। हवन-पूजन के बाद आरती उतारी गई। इसके बाद प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते व मां शेरावाली का जयकारा लगाते हुए श्रद्घालु विसर्जन स्थल पहुंचे।

लगभग दो दर्जन प्रतिमाओं का काफिला होने के चलते आवागमन भी प्रभावित हुआ। विसर्जन स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में पूजा समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें