फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंधी व बारिश से डेढ़ लाख आबादी की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आंधी के साथ हुई तेज बारिश से मंगलवार को जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। तारों से लेकर खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी बिजली आपूर्ति से वंचित हो गई। जिला मुख्यालय पर तो गड़बड़ी दूर कर दो से तीन घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बाद गड़बड़ी दूर हो सकी। इससे सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में पहले तेज आंधी आई इसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक आंधी पानी ने बिजली आपूर्ति को बुरी तरह से प्रभावित किया। कहीं पेड़ व डाल गिरने से बिजली का खंभा टूट गया तो कहीं तार टूटकर गिर गए। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर में गड़बड़ी आने से सोनगांव, कटरिया, बदलपुर, गौरा, मीरपुर शेखपुर, सिझौली समेत एक दर्जन गांवों की बिजली ठप हो गई। भीटी उपकेंद्र से जुड़े टेमा, समरसिंहपुर, तेजापुर, अढनपुर, मदारभारी, परियाएं, सम्मनपुर, थरिया कला, महापारा समेत दो दर्जन गांव की बिजली ठप पड़ गई। इससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र से जुड़े रामपुर हरिनंदन, घनेपुर, सारसपुर, बरामदपुर जरियारी, चक्रसेनपुर, मल्लेपुर गोइथे, पांती, पतौना, मीरपुर, मंशापुर, बरौना, लोहरा बरामदपुर, पक्खनपुर, जैमलपुर, मथानी, नरसिंहदासपुर, बाहरपुर, सेमरी, सिलावट, रामनगर कर्री समेत कई अन्य गांवों की बिजली विभिन्न गड़बड़ियों के चलते ठप हो गई। इससे लगभग 80 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पडड़ी। इसी प्रकार राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, आलापुर, रामनगर, शुकुलबाजार, बसखारी समेत कई अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग गड़बड़ियों के चलते संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर अधिशासी अभियंता विद्युत अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के चलते कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। तेजी से गड़बड़ी दूर कराई जा रही है।

कहीं उड़े टिन तो कहीं छप्पर
मंगलवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश से कहीं टिन शेड उड़ गए तो कहीं छप्पर ढह गए। यह संयोग ही रहा कि कहीं कोई हताहत नहीं हुआ। कटरिया सम्मनपुर निवासी विनोद का टिन शेड आंधी में उड़ गया। इसी प्रकार महरुआ, भीटी, कटेहरी के कई क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक टीन शेड व छप्पर उड़ गए। भीटी महरुआ मार्ग, अकबरपुर पहितीपुर मार्ग, दोस्तपुर मार्ग, मालीपुर मार्ग, सैदापुर सिकरोहर मार्ग, सूरापुर दहियावर मार्ग समेत कई अन्य क्षेत्रों में पेड़ गिर गए। इससे संबंधित क्षेत्र में आवागमन काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
जलभराव से हुई समस्या
तेज बारिश के चलते अकबरपुर नगर में ही जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, कृषि भवन के निकट, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, कलेक्ट्रेट के निकट, सब्जी मंडी, चौक समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। इसके अलावा जहांगीरगंज, भीटी, महरुआ, केदारनगर, इल्तिफातगंज समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें