फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुंथर झील में डूब रहे दो सफाईकर्मियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। डिप्टी सीएम के दौरे से पहले पुंथर झील की सफाई अभियान के दौरान मंगलवार को दो सफाईकर्मी अनियंत्रित होकर डूबने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों व कुछ सफाई कर्मियों ने साहस दिखाकर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को पुंथर झील पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने वृहद सफाई अभियान चलवा रखा है। यह अभियान एक दिन पहले सोमवार को भी प्रगति पर था। वहां पुंथर झील में मौजूद जलकुंभी आदि को हटाने में लगा एक सफाईकर्मी नवीन कुमार अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा सफाईकर्मी सुरेश कुमार भी नियंत्रण नहीं रख पाया। उसे भी डूबते देख वहां चीख पुकार मच गई। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया।
दोनों सफाईकर्मियों को झील के बाहर सुरक्षित निकाल लेने में सफलता मिल गई। वहीं अधिकारी इस घटना से इंकार कर रहे हैं। बीडीओ टांडा अंजलि भारती ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी मुझे नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें