फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर गहराई कटान की आशंका

Wed, 25 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में सोमवार शाम से हो रही वृद्धि ने एक बार फिर कटान की आशंका को बढ़ा दिया है। आलापुर तहसील के कम्हरिया एवं मांझा कम्हरिया क्षेत्र में नदी किनारे रहने वाले किसानों में स्थिति को लेकर पुनः चिंता व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

गत सप्ताह जलस्तर में आई गिरावट से अस्थायी राहत मिली थी और कटान की गति थम गई थी, लेकिन अब जलस्तर के बढ़ने से पुनः कटान की स्थिति बनने लगी है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि हर वर्ष जलस्तर बढ़ने के साथ ही खेतों की उपजाऊ भूमि कटान की भेंट चढ़ती रही है, जिससे फसल उत्पादन और आजीविका दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम्हरिया के लक्ष्मण निषाद, रंजीत तथा मांझा कम्हरिया के फूदल यादव, रामचंद्र और राम प्रवेश ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा तो कटान तेज होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी समय रहते स्थायी समाधान न होने से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ कार्यखंड अयोध्या की तकनीकी टीम के सहयोग से प्रभावित स्थलों पर बैंबू स्टड का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें