फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भ्रष्टाचार में डूडा के इंजीनियर की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भ्रष्टाचार एवं कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर डूडा कार्यालय में सिटी लेवल टेक्निकल सेल इंजीनियर के पद पर तैनात ऋषिकेश सिंह की सेवा निदेशक डूडा ने समाप्त कर दी। उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में इंजीनियर के पद पर ऋषिकेश की तैनाती काफी लंबे समय से जिले में थी। पात्रों का आरोप था कि रिश्वत न देने पर उनके द्वारा योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मनमानी जा रही है। डूडा मुख्यालय ने शिकायतों की गोपनीय जांच करायी तो शिकायत सही पाई गई। इस पर डूडा निदेशक ने तत्काल प्रभाव से ऋषिकेश की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। प्रभारी डूडा अधिकारी/अपर एसडीएम मोहनलाल ने बताया कि आदेश मिलते ही संबंधित कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्हें जल्द से जल्द सभी अभिलेखों को डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें