फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नशे में पति को डंडे से पीटकर मार डाला

Fri, 06 Mar 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद बुधवार को पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर की है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े बेटे अतुल के मुताबिक उसके पिता हौसला प्रसाद (70) रेलवे में नौकरी करते थे। चार संतानों में वह बड़े हैं। इसके बाद वरुण व तरुण हैं। बहन अनीता की कई वर्ष पहले अयोध्या में शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल रहती हैं। मां दुलारी देवी की करीब नौ साल पहले मौत हाे चुकी है।

एक दशक पूर्व उनके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। इसी दौरान संगीता से उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे लेकर मोहसिनपुर मंसूरपुर किराए के कमान में रहने लगे। दोनों शराब के लती थे। इसके कारण आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती थी। होली के दिन उनके पिता हौसला प्रसाद नशे में संगीता से शराब पीने के लिए रुपये मांग कर रहे थे। संगीता ने भी शराब पी रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संगीता ने पास पड़े डंडे को उठाकर उनके पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिला डंडे से प्रहार करती नजर आ रही है। श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बेटे की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें