फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लिए

Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कई मेडिकल स्टोर की जांच की। जलालपुर के जफराबाद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के निरीक्षण में दो दवाएं संदिग्ध मिलीं। औषधि निरीक्षक दोनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। इसके अलावा नगर के आधा दर्जन मेडिकल स्टोर का भी जायजा लिया। संचालकों को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने की हिदायत दी। इस संबंध में दुकान के बाहर बोर्ड लगवाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें